निशुल्क नेत्र शिविर में 180 नेत्र रोगियों की जांच , 110 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित

50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा सदन प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र बेगमगंज पर पिछले 4 वर्षों से प्रसिद्ध संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल के द्वारा निर्धन और गरीब लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक कई निर्धन नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कराए जा चुके है। इसी तत्वाधान में गुरुवार 17 जुलाई को विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 180 लोगों की आंखों की जांच की गई जिसमें से 110 लोगों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया। गया उन 110 लोगों में से 50 चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों को सेवा सदन की एंबुलेंस के द्वारा संत हिरदाराम नगर नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जिसमें सभी मरीजों को भोजन दवाई निशुल्क प्रदान किए जाईगी और अगले ही दिन ऑपरेशन करके उनको एंबुलेंस के माध्यम से बेगमगंज वापस छोड़ दिया जाएगा। सेवा सदन
प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र बेगमगंज के डॉक्टर शाहरुख खान, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजीव धाकड़ , डेटा इंट्री ऑपरेटर पायल चौरसिया के अलावा रानू उदानिया, सुनील नेमा, सोनू और शाहिद भाई विशेष सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।



