भजिया के पीड़ित ग्रामीण ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले थाना नोहटा गांव भजिया अवैध शराब बिक रही हैं पीड़ित ग्राम वासियों ने थाना नोहटा प्रभारी थाना प्रभारी से शराब बंद करने की गुहार लगाई। ग्राम ग्रामवासी ने कई सालों से ग्राम में बिक रही अवैध शराब से ग्रामीण परेशान है और पूर्व में कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन अवैध शराब बंद नहीं हो रही है ग्राम के पीड़ित राजेशसिंह एवं अमरसिंह ने बताया कि ग्राम के अवैध करोवारी संतोषसिंह, भूरे सिंह, गुड्डूसिंह बहुत लंबे समय से शराब का कारोबार कर रहे हैं। अवैध शराब ग्राम के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र के पास बैची जा रही है जिससे छोटे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है गांव में अवैध शराब के कारण पूर्व में कई लोग आत्महत्या भी कर चुके हैं जिसका ज्ञापन भी दिया गया था इस तरह कई गांव में जबेरा बिधानसभा में अवैध शराब बिक्री हो रही है शराब का कारोबार फल फूल रहा है छोटे-छोटे बच्चे शराबी बना रहे हैं लेकिन ना तो हमारे जन प्रतिनिधियों कोई इसकी चिंता है ना ही अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं लगता है कहीं ना कहीं इनको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है इसी कारण से शराब बंद नहीं हो रही है सुनने में आया है कि हमारे यहां जो अभी शराब ठेकेदार हैं उसमें क्षेत्र के राजनेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है उनका शेयर है तभी तो गांव गांव धड़ले से शराब बिक्री हो रही है अवैध शराब पहुंचाई जा रही है अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा जिसकी जावेदारी शासन प्रशासन की होगी।



