मध्य प्रदेश

तहसीलदार पर कार्यवाही की मांग को पटवारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । सिलवानी तहसील के पटवारियों ने अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव को जिला विदिशा के नटेरन तहसील के पटवारी अंकित वधावन की गत दिवस दुर्घटना में हुई मृत्यु होने से पटवारी के परिवार द्वारा नटेरन तहसीलदार सत्यनारायण सोनी पर मृत पटवारी को छुट्टी के दिन भी काम करवाने बार बार परेशान करने सहित प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था । जिला विदिशा के सभी कर्मचारियों पटवारियों ने तहसीलदार सोनी पर एफआईआर करने हेतु आंदोलन किया जा रहा है । तहसीलदार को कलेक्टर विदिशा द्वारा नटेरन तहसील से हटा दिया गया है, किंतु एफआईआर नहीं की गई है।
इस घटनाक्रम से पटवारियों में आक्रोश व्याप्त है, पूरे प्रदेश के पटवारी आंदोलन करने का एलान कर चुके हैं, इसी कड़ी में सिलवानी तहसील के पटवारियों ने उप प्रांताध्यक्ष रामशरण रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष यादवसिंह धाकड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपकर नटेरन तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button