न्यू बस स्टैंड में लगा गंदगी अंबार, वार्डवासियों को संक्रामक बीमारियों का डर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान के न्यू बस स्टैंड में गंदगी इस तरह फैली है कि वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया। कचरा घर हटवाने आसपास दुकानदार एवं वार्ड वासियों ने सरपंच सचिव से मांग की है।
वार्ड वासियों ने बताया कि न्यू बस स्टैंड में कचरा घर बना हुआ है, करीब एक सप्ताह से कचरा घर में सफाई नहीं होने से वार्डवासी काफी परेशान है कचरा घर से इतनी दुर्गंध आने लगी कि वहां के दुकानदार व आसपास के रहवासियों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही न्यू बस स्टैंड में यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गंदगी इतनी है कि बदबू आ रही है रही अपने मुंह नाक को रुमाल या गमछा बांधकर निकलना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां की आशंका बढ़ने लगी है। लगातार वार्ड वासियों के शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे हैं। गंदगी से हैजा, कालरा, निमोनिया, पीलिया, हेपेटाइटिस आदि बीमारियां होने का खतरा है। कचरा घर टूट जाने से सूअर, जानवरों के द्वारा कचरा फैला कर गंदगी कर रहे हैं। वार्ड नंबर 17 के आशीष चौरसिया, लली चौरसिया, शैलेन्द्र बाजपेयी, संतोष चौरसिया, प्रमोद तामृकार, शाहिल चौरसिया, शैलेश बाजपेयी, मुन्ना लखेरा, सुशील चौरसिया, पंकज चौरसिया, नीलू झारिया, मनु चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा, अमित चौरसिया, डीके चौरसिया, संजीव चौरसिया, कमरूज्जमा भाईजान, भागचंद चौरसिया, अशोक चौरसिया आदि ने सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम से वार्ड वासियों एवं व्यापारी गणों ने मांग की है कि न्यू बस स्टैंड का कचरा घर यहाँ से हटाया जाए जिससे इस दुर्गध से वार्डवासियों एवं राहगीरों को छुटकारा मिल सकें।



