मध्य प्रदेश

40 मजदूरों को डेढ़ साल से नहीं दी मजदूरी, करीब एक दर्जन गांव में किया पाइप लाइन का विस्तार

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरकार की मंशा है कि लोगों को गांव-गांव पेयजल उपलब्ध कराया जाए जिसको लेकर सेमरी बांध से पाइप लाइन का विस्तार कर करीब 90 ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है लेकिन पाइप लाइन का विस्तार करने वाले करीब 40 मजदूर डेढ़ साल से मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। जबकि प्रदेश में जनसेवा अभियान चरम पर है और शासन की मंशा है कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाए ऐसे में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने से वह कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपकर मजदूरी दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
तहसील के मरखेड़ा टप्पा से लेकर पलोहा और बेगमगंज तक उमरिया से आए 40 से अधिक मजदूर डेढ़ साल से पाइप लाइन विस्तार का काम कर रहे थे‌। डेढ़ साल से इन्हें मजदूरी का पैसा नहीं मिला है। ज्ञापन में मजदूरों के मुखिया तरुण कुमार ने जानकारी दी कि ठेकेदार हरीष सवानी ने पेटी कॉन्ट्रैक्ट आनंद इंटरप्राइजेज को दिया है। उक्त ठेकेदार द्वारा मजदूरों का भुगतान रोका गया है। अभी तक जो मजदूरी बनी है वह 12 लाख 93 हजार रुपए होती है। ठेकेदार द्वारा मात्र ₹1लाख तीस हजार रुपए का भुगतान किया गया है शेष 11 ला 63 हजार रुपए की राशि के लिए मजदूर मुखिया की जान खा रहे हैं मुखिया ठेकेदार के चक्कर लगा रहा है जब मजदूरों की कहीं सुनवाई नहीं हुई तो परेशान हो गए तो मुखिया को साथ लेकर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी आपबीती सुनाते हुए शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने मामला संज्ञान में लेकर शीघ्र मामले का निराकरण का आश्वासन मजदूरों को दिया है।

Related Articles

Back to top button