8 साल के मासूम को जबरन पिलाई गई शराब, नशे में कुएं में उतराता हुआ मिला मासूम
मौके पर चाइल्ड लाइन और हंड्रेड डायल मासूम को कुए से निकालकर लेकर पहुंची जिला अस्पताल, इलाज जारी, हालत गंभीर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शहर के जबलपुर नाका स्थित गुरुवार शाम एक 8 वर्ष का बच्चा शराब के नशे में कुआं में उतराने की खबर मिलते ही मौके पर जीबीएस चाइल्ड लाइन 1098 के कर्मी धर्मदास पाल, दीपिका ठाकुर, अजीता तिवारी, राहुल सिंह राजेश ने पहुंचकर भैरोबहर के कुए में उतराते मासूम को निकाल कर तत्काल हंड्रेड डायल के माध्यम से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिसका इलाज ड्यूटीरत डॉक्टर शीबा प्रसाद और मनीष सराफ द्वारा किया गया. बच्चे को होश आने पर बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा मुझे जबरन शराब पिलाई है, मासूम अत्याधिक शराब पीने पर बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो जिला अस्पताल दमोह में भर्ती है. मासूम देखभाल करने में जीबीएस चाइल्डलाइन टीम कर रही है।



