अजाक्स परिवार गाडरवारा ने किया महिलाओं का सम्मान
महिला दिवस पर हुआ आयोजन परिवार सहित रहे मौजूद
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर म.प्र.अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय बृजधाम मैरिज हॉल निरंजन वार्ड गाडरवारा में आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता कोरी (पटेल) प्राचार्य एवं पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी साईंखेड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अर्पणा ब्राउन माध्यमिक शिक्षक बीटीआई गाडरवारा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अलका कोरी उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बीटीआई गाडरवारा के साथ विशेष आमंत्रित मातृशक्तियों में श्रीमती सुनीता कोरी समाजसेवी, श्रीमती चंद्रकांति मेहरा पूर्व सरपंच, श्रीमती शारदा कोरी शिक्षिका, श्रीमती विनीता अहिरवार समाजसेवी भीम युवा संघ आड़ेगांव, श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षिका, श्रीमती रजनी ठाकुर समाजसेवी, श्रीमती पुष्पा कोरी शिक्षिका, श्रीमती सुशीला कोरी समाजसेवी,श्रीमती ज्योति ठक्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती आशा कोरी आशा कार्यकर्ता, श्रीमती रजनी कोरी, श्रीमती सावित्री कोरी, श्रीमती आरती चौधरी समाजसेवी, श्रीमती सविता चौधरी आशा कार्यकर्ता, श्रीमती शकुन अहिरवार आशा कार्यकर्ता, श्रीमती तुलसा कोरी, श्रीमती सीमा धाकड़, श्रीमती रेवती साहू, श्रीमती सीता कोरी के साथ छात्राएं कु.साक्षी कोरी, कु.रानी कोरी, कु.राखी कोरी, कु सुरभि कोरी, कु.खुशी ब्राउन के साथ साथ उपस्थित सभी मातृशक्तियों का सम्मान अजाक्स के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
उक्त आयोजन में विशेष सहयोगी के रुप में प्रेम कुमार कोरी महासचिव अजाक्स गाडरवारा, भगवान दास कोरी (बरिया वाले), मानकलाल अहिरवार प्रवक्ता अजाक्स गाडरवारा, टीकाराम कोरी जिला सचिव, राजेंद्र कोरी (पटेल) मुख्य लिपिक बीईओ कार्यालय, सोमनाथ मेहरा महासचिव, रामलाल चौधरी सचिव , राजू ठाकुर सचिव, बबलू अहिरवार सचिव, कार्यक्रम का मंच संचालन बंशीलाल अहिरवार तहसील अध्यक्ष गाडरवारा द्वारा एवं उपस्थित मातृशक्तियों का आभार प्रदर्शन मलखान मेहरा जिला महासचिव अजाक्स नरसिंहपुर द्वारा किया गया कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी जिनमें सत्येंद्र धाकड़, राजेश चौधरी, के साथ बड़ी संख्या में अजाक्स के सदस्य उपस्थित रहे।



