क्राइम

राजू आदिवासी की मौत पर मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त, घायलों को आर्थिक सहायता एवं बेहतर इलाज के निर्देश

भोपाल। सिलवानी तहसील के खमरिया में दो पक्षो के विवाद में राजू आदिवासी की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुःख व्यक्त करते हुए 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की।
शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचे और इलाज के लिये भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनो से मुलाकात की। उन्होने कहा कि इस झगड़े में जनजातीय आदिवासी के कई नोजवान घायल हुए है। एक नवयुवक की दुःखद मृत्यु हुई है। जिन लोगो ने यह कृत्य किया है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावेगी। मैंने एक एक मरीज को देखा है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था हो इसलिये मैं खुद देखने आया हूँ। इलाज में हम कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। राजू आदिवासी की दुःखद मृत्यु हुई है, हरिसिंह, रामजी आदिवासी गम्भीर रूप से घायल है वही नरेंद्र की आंख में गोली लगी है। मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये, तीनो गम्भीर घायलों को दो – दो लाख रुपये एवं साधारण घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जावेगी और सभी घायलों का पूर्ण चेकअप, जांच कर निःशुल्क इलाज किया जावेगा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि घटना दुःखद है। गोली चलाना साधारण अपराध नही है। उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button