मध्य प्रदेश
दूज के दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं
सिलवानी। क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही हैं। शुक्रवार को होली के बाद दूज का पर्व होने के बाद भी यह महिलाएं तहसील परिसर में धरने पर बैठी रहीं। उनका कहना है कि सरकार उनकी समस्या नहीं समझ रही है। 10 हजार के मानदेय में उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए, लेकिन सरकार अभी तक उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इस बार वे निर्णायक लड़ाई के मूड में है। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती, उनका धरना जारी रहेगा।



