व्यापार
स्टाॅक पंजी अपडेट करना अनिवार्य: खाद्य तेल एवं तिलहन व्यापारी नियंत्रण आदेश 500 क्विंटल अधिकतम स्टॉक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। खाद्य तेल एवं तिलहन व्यापारी नियंत्रण आदेश 2022 अनुसार प्रत्येक फुटकर व्यापारी को खाद्य तेल 30 क्विंटल और थोक व्यापारी 500 क्विंटल अधिकतम स्टॉक में रख सकेगा।
इसी प्रकार तिलहन के लिए अधिकतम सीमा फुटकर व्यापारी के लिए 100 क्विंटल और थोक व्यापारी के लिए 2 हजार क्विंटल रहेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी ज्योति जैन के अनुसार प्रत्येक खाद्य तेल एवं तिलहन व्यापारी को दैनिक स्टॉक पंजी संधारित करना अनिवार्य है।
दुकान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य ….
खाद्य तेल व तिलहन का स्टॉक अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



