मध्य प्रदेश
उद्घाटन होने के बाद भी सुलभ कांप्लेक्स में ताला, यात्री परेशान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा के स्टेट हाईवे 44 मेन रोड पर बना एकमात्र सुलभ कांप्लेक्स जिसका निर्माण होने के बरसों बाद जैसे तैसे उद्घाटन तो हुआ, कुछ दिन तक चालू रहा इसके बाद मात्र एक गेट खुला रहता है और दूसरे गेट पर ताला पड़ा रहता है जिससे बाहर से आने वाले या सफर करने वाले व्यक्ति इसका उपयोग नहीं कर पात। नगर परिषद को तत्काल सुलभ कांप्लेक्स के सभी गेट रात में भी खुले रखें और साफ सफाई के लिये एक स्वीपर की व्यवस्था करें जो इसका मेंटेनेंस करें।



