मध्य प्रदेश
नगर परिषद की उदासीनता के चलते ओवल हो रही नगर की नाली
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । एक और बरसात का मौसम आने वाला है जिले की हर नगर पालिका में वर्षा पूर्व नालियों का साफ करने व मेंटेन चालू है हर जगह सफाई हो रही है इसी के अंतर्गत नगर परिषद साईं खेड़ा के हर वार्ड में नाली ओवरलोड होकर रोड के ऊपर से पानी बह रहा है नगर का मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे 44 सब्जी बाजार जिसकी नाली चोक होकर ओवरलोड होकर दुकानों के सामने पानी भरा है। नगर परिषद प्रशासन को चाहिये कि बरसात पूर्व नालियों को साफ करें जिससे की बरसात का पानी निकल सके।



