मध्य प्रदेश

मानसून की दस्तक:पश्चिमी विक्षोभ से मानसून की अरब सागर की ब्रांच पर लगा ब्रेक, बारिश के लिए अभी और इंतजार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे मप्र में मानसून आने में कुछ और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी ब्रांच अगले तीन दिन में सक्रिय हो सकती है। इससे मानसून जबलपुर संभाग के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
पहले इंदौर संभाग के रास्ते मानसून की दस्तक प्रदेश में होने की संभावना थी ।लेकिन अरब सागर वाली ब्रांच सुस्त पड़ गई है। नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे के दौरान ईरान के ऊपर सक्रिय हो सकता है। ऐसे में जिले में मानसून आने में करीब 5 दिन का समय और लग सकता है।गुरुवार को दिन में तेज धूप रही। हालांकि इस दौरान कभी-कभी बादल छाए रहे। ऐसे में अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले साल अरब सागर में बने साइक्लोन ने भिगोया था जो महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ था। उसकी वजह से जिले में भी 1 से 10 जून के बीच तकरीबन 2 इंच से अधिक पानी गिर गया था। इस बार ऐसीसी कोई गतिविधि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नहीं हो रही है। इस कारण प्री-मानसून की गतिविधि हमारे यहां शुरू नहीं हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ रहा…
लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने के कारण मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसलिए अभी दो दिन केवल बूंदाबांदी के आसार हैं, इसके बाद अंचल में बारिश हो सकती है।-डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम विशेषज्ञ

Related Articles

Back to top button