मध्य प्रदेश
घर-घर दस्तक दे रहे भाजपा प्रत्याशी, भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर मांग रहे वोट
सिलवानी। नगर परिषद के भाजपा प्रत्याशी घर-घर दस्तक देकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। नगर के वार्डों में प्रतिदिन जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं जा रही है। वार्ड 11 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रेशु विभोर जैन सहित अन्य प्रत्याशियों द्वारा इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा कहा जा रहा है कि जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन, आवास, शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन दिया गया। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी पात्र को भटकना नहीं पड़ा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित कीं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



