क्राइम

नव युवक की रेलवे ट्रेक पर संदिग्ध हालत में मिली लाश

ओबैदुल्लागंज । बरखेड़ा स्टेशन मास्टर की सूचना पर रायसेन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पीएम के लिए एम्स हॉस्पिटल भोपाल भेजा गया। बीती शाम से परिजनों के सम्पर्क में नही था मृतक निशांक राठौर। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद ज़िले के सिवनी मालवा का निवासी है मृतक युवक। परिजनों एव हिन्दु संगठनो का आरोप इंस्टॉग्राम पोस्ट को लेकर की गई हत्या। मृतक युवक ओर उसके परिजन हिन्दु संगठनो से जुड़े हैं जिन्होंने नुपर शर्मा की पोस्ट का समर्थन किया था। मृतक भोपाल में पढ़ाई करता हे। आज शाम को उसके इंस्टाग्राम के अकाउंट से यह स्टोरी ओर साथ में पोस्ट भी डली हे। जिसके क्रास का निशान लगाकर साफ़ साफ़ सर तन से जुदा लिखा हे।
बीती रात से फ़ोन लग रहा हे पर कोई उठा नहीं रहा था लेकिन ओबेदुल्लागंज के पास बरखेड़ा रेलवे ट्रेक पर देर रात उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से संनसनी का माहौल।
नर्मदा पुरम संभाग के डीआईजी जगत सिंह राजपूत केस की गंभीरता को देखते हुए खुद ने मोर्चा संभाला।
पुलिस सारे मामले से बचती नजर आ रही है कुछ भी कहने से बच रही है जांच के उपरांत ही कुछ कह पाएगी वर्जन देने से अभी इनकार कर रही आईजी डीआईजी एसपी एसपी सभी मौके पर है।

Related Articles

Back to top button