मध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज

18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लगाया जा रहा है निःशुल्क बूस्टर डोज
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी 18 से 59 वर्ष के नागरिकों को कोविड वैक्सीन का निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। कलेक्टर
अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में 18 से 59 आयु वर्ष के सभी नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक के उपरांत अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा के सुझाव पर बूस्टर डोज से शेष रहे अनेक जिला अधिकारियों को बूस्टर डोज लगाया गया।
वैक्सीनेशन टीम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया, जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकत, जिला आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा, सहायक संचालक उद्यानिकी एनएस तोमर सहित अन्य जिला अधिकारियों तथा कम्पोजिट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया। जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक नागरिकों को बूस्टर डोज लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। उन्होंने जिले के 18 से 59 आयु वर्ष के सभी नागरिकों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमेनदास ने बताया कि अमृत महोत्सव में कोविड-19 बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज निःशुल्क लगाया जा रहा है। जिले के 18 से 59 आयु वर्ग के ऐसे नागरिक जिन्हें दोनों डोज़ लगे हुए 6 माह हो चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज़ लगवाने की पात्रता है।

Related Articles

Back to top button