मध्य प्रदेश

महिला स्व सहायता समूहों के सांझा चूल्हा से जुड़ी रसोइयों को नहीं मिला मानदेय, स्कूलों में खाद्यान हो रही परेशानी

प्रान्तीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । सांझा चूल्हा से जुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के रसोइयों, सहायिकाओं ने सोमवार को दोपहर एडीएम एके रिछरिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता गोपाल सिंह नायक के नेतृत्व में दिया गया है।
ये है प्रमुख मांगें…..
महिला स्व सहायता समूह की रसोइयों को मानदेय हर महीने समय पर भुगतान किया जाए। जिले में बैंक आहरण राशि अनुशंसा खत्म की जाए। सालों से जमीं सुपरवाइजरों के तबादले किए जाएं। आंगनबाड़ियों में खाद्यन्ह एवं धनराशि उपस्थिति के आधार पर दी जाए। कई स्वसहायता समूह के पीओएस मशीनों में अंगूठे आते नहीं है। इसीलिए हर महीने उन्हें राशन दुकानों से अनाज उठाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।इस सिस्टम में सुधार किया जाएआदि मांगें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button