मध्य प्रदेश

फ्री और चोरी की बिजली जलाई जा  रही बैडमिंटन हाल में, शिकवा शिकायतों के बावजूद कंपनी के अधिकारी बने मूकदर्शक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।  अगर कोई गरीब बिजली उपभोक्ता चोरी की बिजली जलाता है तो हाय तौबा मच जाती है। लेकिन सांची रोड़ पीआईयू के बगल में बैडमिंटल हॉल पिछले कई सालों से चोरी की बिजली से रोशन हो रहा है।यहां रोजाना शाम से लेकर रात लगभग 10 से 11 बजे तक लगभग 4 घण्टे बैडमिंटन हाल में शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बैडमिंटन खिलाड़ी यहां बैडमिंटन खेलते हैं।बदले में हजारों लाखों यूनिट बिजली फूंकी जा रही है।यह बिजली चोरी करने का सिलसिला करीबन 5-6 वर्षों से निरन्तर चल रहा है।आम लोगों द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों से दो तीन मर्तबा लिखित शिकायत करने के बाद भी इस बिजली चोरी के मामले की जांच पड़ताल कर नियमानुसार बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध किया है।
बिजली उपभोक्ताओं ने एक बार फिर से आवेदन देकर बिजली कंपनी के एसी आरके गुप्ता, उप महाप्रबंधक राजेश दुशाद सिटी जेई मनीष श्रीवास्तव से बैडमिंटन  हाल में जल रही चोरी की बिजली की जांच कर जुर्माना ठोंकने का अनुरोध किया है।
   शिकायती आवेदन में बताया गया है कि शहर के साँची रोड़ स्थित बैडमिंटन हॉल में माननीय अधिकारी, बिजली चोरी पिछले 5-6 सालों से बगैर बिजली मीटर के चोरी की बिजली एकदम फ्री जलाई जा रही है।इस धड़ल्ले से की जा रही बिजली चोरी के बिलों को गरीब ईमानदारी बिजली उपभोक्ताओं से वसूल किए जा रहे हैं।यह कहाँ के नियम नीति है। यदि बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिलों की राशि जमा करने में थोड़ा सा भी चूक की तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। इस महीने बिजली उपभोक्ताओं के घरों में 3 हजार से लेकर 5-6 हजार तक बढ़ी रकम के बिल अदा करने थमाए गए हैं।
इस संबंध में राजेश दुशाद उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी रायसेन का कहना है कि पहले भी शिकायतें मिलने पर बिजली कंपनी के अमले ने बिजली चोरी का प्रकरण बैडमिंटन हॉल का बनाया था। अब चूंकि शिकायतें जागरूक बिजली कंजूमर ने दोबारा की है तो लाइनमैनों के अमले को मौके पर भिजवाकर जांच के बाद संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना ठोंक दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button