मध्य प्रदेश

शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों ने ली शपथ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ग्राम पंचायत सिलौडी में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं पंच गणों का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दो बार के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ सुशील राय द्वारा शपथ पत्र का वाचन ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को कराया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पश्चात सिलौडी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का ग्रामीण जनों के बीच हर्ष उल्लास के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली सरपंच, पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय मिंटू, एवं सभी 20 वार्डों के पंच गण, पंच श्याम दत्त राय, पंच राजेश राय, पंच पुष्पा चौबे, पंच नितिन राय, पंच राजकुमारी चौधरी, पंच शिव कुमार पटेल, पंच रेखा डूमार, पंच अंजू वंशकार, पंच लक्ष्मी हल्दकार, पंच शांति हल्दकार, पंच देववती हल्दक़ार, पंच साक्षी राय, पंच फुला बाई हल्दकार, पंच शशि देवी, पंच पुनीत सेन, पंच रजनी साहू, पंच रघुवीर सिंह, पंच रोशनी कोल, पंच वीरेंद्र कोल द्वारा ग्रामीणजन की उपस्थिति में संकल्प का वाचन कर विधिवत शपथ ली गई। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्राम के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समस्याओं के निदान, स्वक्षता के लिए वाचन में कहा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा अंकुर अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं गांव को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भी अपनी भागेदारी दर्शाते हुए पोधारोपन कर रक्षा का संकल्प लिया।
इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ राजनी कांत राय, वरिष्ठ अथिती पूर्व राज्य मंत्री मोती कश्यप, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पारस पटेल, युवक मंडलम अध्यक्ष रवि अवस्थी, पूर्व उपसरपंच द्वय बालमुकुंद चौबे, पी के सेन, वरिष्ठ शिक्षक जे एन राय, अंकिता बर्मन आदि ने उद्बोधन देते हुए अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अथिति वेंकट निषाद, कपिल राय, पूर्व शिक्षक पी वी राय, पर्व सरपंच जगन्नाथ दाहिया, पूर्व उपसरपंच कमलेश हल्दकार, पूर्व उपसरपंच माधव अवस्थी, सचिव ब्रजमोहन गिरी गोस्वामी, सेवानिवृत्त शिक्षक बीरबल राय, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश राय, गोविंद सोनी, रमेश राय, रामनाथ राय, सतीश तिवारी, धीरज जैन, सुरेंद्र राय, सुषमा पांडे, मुकेश राय, प्रमोद सेन, राम जी हल्दकार, हेमचंद राय, सुशील साहू, रामलोचन राय, परमानंद हल्दकार, अंकुर बर्मन, सुरेंद्र सेन, संतोष वंशकार, जगदीश डूमार, पुन्नू चौधरी, आदि बड़ी संख्या में जेस्ट श्रेष्ठ जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मिडिल स्कूल के शिक्षक श्याम नारायण राय ने किया एवं आभार शिक्षक संतोष कुमार बर्मन ने प्रगट किया।

Related Articles

Back to top button