अंकुर अभियान के तहत एसडीएम ने किया तहसील परिसर में पौधरोपण
सिलवानी। गुरुवार को तहसील परिसर में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण हेतु प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि 5 अगस्त को सम्पूर्ण रायसेन जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इन अभियानों से आमजन को जोड़ने तथा सफल क्रियान्वयन में धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है।
जिले में अंकुर अभियान के तहत 05 अगस्त को वृहद स्तर पर होगा पौधरोपण उन्होंने सभी से कार्यों में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।



