मध्य प्रदेशविधिक सेवा

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य योजना वर्ष 2022 -23 के अनुसार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनजाति संवर्धन सप्ताह 3 से 9 अगस्त अंतर्गत गुरुवार को तहसील विधिक सेवा सेवा समिति बेगमगंज अध्यक्ष श्री केएस शाक्य द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति बालक छात्रावास बेगमगंज में नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के संबंध में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री शाक्य द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों को नालसा की योजनाओं जैसे आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासीयो के अधिकारों उनकी संस्कृति उनकी विवधता का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस का उद्देश्य आदिवासी नागरिकों के अधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना है।
श्री शाक्य द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों को कुछ कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई ।
शिविर अंतर्गत उपस्थित बच्चों तथा शिक्षक गण आदि को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी जानकारी देते हुए श्री शाक्य ने बताया गया कि इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिस का उद्देश्य हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।
श्रीमती सृष्टि पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट बेगमगंज द्वारा बच्चो को शिक्षा की अनिवार्यता तथा शिक्षा के महत्व आदि के संबंध मे प्रोत्साहित किया गया।
शिविर अंतर्गत छात्रवास अधीक्षक परसराम अहिरवार शिक्षक गण व उचित संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button