धार्मिकमध्य प्रदेश

राखियां खरीदने बहनों की उमड़ी भीड़, बरसते पानी मे की खरीदारी

सिलवानी। बहन-भाई का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन गुरूवार को मनाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को बाजार में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयां सजाने राखी की जमकर खरीदारी की। बुधवार को दिन भर पानी रुक रुक गिरता रहा , इसके बाबजूद बाजार में भीड़ कम नहीँ रही। 2 रुपए से लेकर 2 हजार तक की राखियां बिकीं। वहीं ज्वेलर्स दुकानों से सोने-चांदी की राखियां भी बिक्री की गईं। कोई राखी खरीदता नजर आया तो कोई मिठाई व कपड़े। नए वस्त्र, राखी व जरूरी सामान के लिए ग्राहक सुबह से ही खरीदारी करने के लिए बाजार में लोग पहुंचे। भाई की कलाई पर सुंदर राखी बांधने के लिए बहनें मनपसंद राखियां खरीदती नजर आईं तो ज्वेलर्स की दुकानों पर सोने-चांदी की राखियां भी बिकीं। हालांकि इनकी खरीदारी कम मात्रा में हो रही है। बाजारों में सबसे ज्यादा बहनों की भीड़ नजर आई, भाई की कलाई सुंदर दिखे इसके लिए घंटों दुकानों पर खड़े होकर राखी पसंद करती रहीं। वहीं नगर के कई स्थानों पर लोग अस्थायी दुकानें बनाकर राखी बेच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button