मध्य प्रदेश

14 अगस्त को सकल जैन समाज रायसेन निकालेगा तिरंगा झंडा पदयात्रा, तैयारियां पूरी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सकल दिगंबर  जैन समाज पंचायत रायसेन द्वारा रविवार चौदह अगस्त को तिरंगा झंडा पदयात्रा निकालेगा। इसके लिए जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल में शामिल राकेश जैन संजय जैन, अनिल जैन विशाल पवैया नरेंद्र जैन ने कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल सहित डीएफओ व एसीएफ अजय कुमार पांडेय ने मुलाकात कर तिरंगा झंडा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सराफा व्यापारी मनोज जैन, बुद्धसेन जैन, विवेक नीलेश जैन पारसनाथ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नीरज जैन संजय जैन  ने बताया कि यह तिरंगा झंडा पदयात्रा रैली रविवार को सुबह 9 बजे से श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज पुराना बस स्टैंड दुर्गा चौक से पूजन दर्शन कर ढोलनगाडो के बीच शुरू की जाएगी। इसमें महिलाएं पुरुष और युवा भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे।जैन समाज की महिलाएं तिरंगे झंडे के समान केशरिया सफेद और हरेरँग की साड़ियां पहनकर शामिल होंगी।तिरंगा झंडा पदयात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के लोगों में देशप्रेम और देशभक्ति भावना जगाना है।यह तिरंगा झंडा पदयात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज से प्रारंभ हो कर धर्मचक्र सागर भोपाल तिराहे से श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय से वापस जैन मंदिर पहुचकर समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button