मध्य प्रदेश

रायसेन को विकसित और विकास के मॉडल में नम्बर 1 बनाएंगे : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सविता जमना सेन बोलीं रायसेन शहर में विकास का पहिया अब थमने नहीं दिया जाएगा, नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 7 पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, कांग्रेस के 7 पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार, सिर्फ एक कांग्रेस पार्षद अजीजा बी पहुंची शपथ ग्रहण करने
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर के विकास और उसे स्वच्छ सुंदर खूबसूरत मॉडल बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।दोगुनी रफ्तार से रायसेन नगर लगातार विकास के मामले तरक्की करेगा।आमजनता ने गांवों की सरकार और नगर सरकारों को चुनकर जो भाजपा पर भरोसा किया है।यकीन कीजिए मैं जनता की उम्मीदों और विश्वास को जिंदा रखूंगा। यह बात सांची विस सीट के विधायक व प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद रायसेन के नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, नपा उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य 7 पार्षदों के गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में कही।इसके पूर्व नपा सीएमओ सुधीर सिंह द्वारा नपाध्यक्ष सविता सेन, नपा उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाह, कांग्रेस पार्षद अजीजा बी सहित निर्दलीय पार्षद यशवंती भीम सिंह बघेल, निर्दलीय पार्षद आरिफ हुसैन, भाजपा पार्षद प्रीति अखलेश सोनी, राजकुमारी मनोज शाक्या,देवेंद्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक कांग्रेस पार्षद वार्ड 17 को छोड़कर 7 अन्य कांग्रेस पार्षदों के कार्यक्रम के बहिष्कार करने की जनचर्चा लोगों की जुबां पर रही। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश किरार, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, भँवर लाल पटेल, राकेश तोमर रम्मू भैया, दीपक पण्ड्या, मुकेश रघुवंशी, धीरेन्द्र सिंह कुशवाह नगर मण्डल अध्यक्ष जीतू शर्मा कन्हैया सूरमा भूपेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी,लालू सिंह कुशवाह, जितेंद्र जीतू सेन अशोक सोनी, अशोक सेन, जीतू सोनी नूतन कुशवाहा, बलवीर कुशवाहा महेश श्रीवास्तव चच्चा, भैयालाल कुशवाहा शंकर लाल चक्रवर्ती
मंचासीन हुए। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रकृष्ण रघुवंशी मामा, शिक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने किया।इसके अलावा रानी तिवारी इंजीनियर अभिषेक मालवीय, रश्मि सिंह, राजेश कांकर, गणेश बहादुर सिंह, अर्चना  शर्मा, ओमप्रकाश शाक्या मनोकान्त चौरसिया भी उपस्थित हुए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपके भाजपा के विश्वास को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिला अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। भाजपा नेता जमना सेन ने कहा कि मैंने रायसेन के शहरवासियों से यह वादा किया था मैं नगर सरकार में दोबारा से आऊंगा। मेरा वह सपना जब मेरी धर्मपत्नी सविता सेन निर्वाचित हुईं तो पूरा हो गया है।जनता का अगर इसी तरह प्रेम स्नेह मिलता रहा तो मैं तीसरी बार हैट्रिक बनाकर जनसेवा करने में सफल हो जाऊंगा। पहले रायसेन नगर विकास जो अधूरा रह गया था उसे पूरा किया जाएगा। इसमें आमजन के सहयोग की भी जरूरत रहेगी।नपाध्यक्ष सविता सेन ने कहा कि रायसेन को स्वच्छ सुंदर और विकास के मॉडल के रूप में बड़े शहरों में पहचान बने उसी तर्ज पर नये सिरे से तरक्की विकास कराए जाएंगे। सविता सेन ने आगे कहा कि ड्रेनेज सिस्टम हो चाहे सड़कों बिजली और पानी सुविधाएं हल करने के मामले में पूरी प्राथमिकता से कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम की झलकियां…. झलकियां …..
पत्रकारों, मीडियाकर्मियों के लिए आयोजन कर्त्ताओं द्वारा बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की। जिससे पत्रकारों नेआयोजकों पर नाराजगी जतायी।
शपथ ग्रहण समारोह में नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सिर्फ 7 पार्षद पहुंचे। जबकि नगर पालिका परिषद रायसेन में 18 वार्डों में पार्षद चुने गए थे।
फूलमालाएं, पुष्पगुच्छ जब स्वागत सत्कार में कम पड़ गए तो नपाकर्मी दोबारा मंच से वापस डलिया में रखकर इंतजाम बनाते हुए नजर आए।
कांग्रेस की वार्ड 17 से निर्वाचित हुई पार्षद अजीजा बी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं।बाकी 7 कांग्रेस पार्षदों ने कार्यक्रम का किया  बहिष्कार ।
मंच पर एक पार्टी कार्यकर्ता की कुछ ज्यादा ही चहलकदमी रही।
पूर्व नपाध्यक्ष व वर्तमान नपाध्यक्ष सविता सेन के पति जमना सेन बोले कि मैं तीसरी बार भी नगर पालिका परिषद की शपथ लूंगा।साथ ही उन्होंने मंच से जनता जनार्दन को घुटने टेक प्रणाम किया।
स्मृति चिन्ह देकर किया अतिथियों का सम्मान….
मंचासीन मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, जिपं अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा का नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा साँची स्तूप के स्मृति मॉडल भेंटकर किया सम्मान। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग रायसेन की जिले के 5 लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर  सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन जिपं अध्यक्ष यशवंत मीणा आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में देवेन्द पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन का कहना है कि रायसेन की नगर परिषद में भाजपा का यह प्रायोजित कार्यक्रम था। शायद इसीलिए कांग्रेसी पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। सत्ता संगठन की दवाब की राजनीति में आकर नपा अधिकारी कर्मचारी काम करते दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button