मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत उमरियापान ने निकाली तिरंगा रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज फहराना है l लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा लगातार जन जन अभियान चलाकर घर घर तिरंगा फहराने के लिए आम नागरिकों में जागरूकता के लिए सरकारी, प्राईवेट एवं समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रहीं हैं ll इसी तारतम्य महिला बाल विकास ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केंद्र उमरियापान में तिरंगा रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से तिरंगा रैली निकाली गई l रैली में महिला बाल विकास अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर वंदेमातरम, झंडा ऊँचा रहे हमारा, भारत माता के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली ग्राम पंचायत उमरियापान पहुँची जहाँ कार्यक्रम का आयोजन हुआ l रैली पंचायत भवन से पुनः आंगनबाड़ी केंद्र उमरियापान में रैली का समापन हुआ l इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती आरती यादव , सुपरवाइज श्रीमती मीना तिवारी , शिवानी विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू, श्रीमती भावना साहु, मंजू मिश्रा, अंजना पटेल, खम्परिया मैडम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती सपना तिवारी,श्रीमती इन्दा गर्ग, श्रीमती सत्या उपाध्याय, किरण शुक्ला, श्रीमती गुलाब उपाध्याय,आशा दिवेदी, शिव कुमारी शुक्ला, अनीता चौरसिया एवं उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, बंटी पटेल सहित पंचायत कर्मी उपास्थित रहीं l

Related Articles

Back to top button