मॉर्निंग वॉक पर कमिश्नर को देख प्रसन्न हुए नागरिक

अतिक्रमण व ट्रांसपोर्ट अलग करने की मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा आज मुझे प्रसन्नता हुई सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कटनी नगर निगम की आई ए एस कमिश्नर तपस्या परिहार पैदल दुबे कॉलोनी का निरीक्षण कर रही थी में भी वॉक करके लौट रहा था मुलाकात हुई उन्होंने सफाई व्यवस्था के संबंध में पूछा हमने कहा हमारे यहां तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त है।हमने कहा परंतु कटनी शहर में अतिक्रमण के कारण चार चक्का वाहन से कटनी रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल जाने में बड़ी समस्या होती है नागरिक परेशान रहते हैं।हमने निवेदन किया कि कटनी शहर में बाजार क्षेत्र अतिक्रमण और ट्रांसपोर्ट के कारण जगन्नाथ चौक तक पहुंचना बड़ा मुश्किल है ट्रांसपोर्ट को शहर के बाहर “ट्रांसपोर्ट नगर” में स्थापित होने से ही कटनी की यातायात व्यवस्था में सुधर होगी । ऐसा बड़ा काम आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति से ही हो सकता है।आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी तपस्या परिहर ने कहा कि जल्द ही कटनी शहर के अंदर स्थापित ट्रांसपोर्ट शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट नगर जाएंगे और सुद्धरण यातायात के लिए अतिक्रमण को अलग किया जाएगा ।अंत में करण सिंह चौहान ने नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार का अभिवादन करते हुए कहा आप नागरिकों के हित में समस्या को सुधारने का प्रयास कर रही है।



