ग्राम बिछिया की सड़कों में चलना हुआ दूभर, ग्रामीण परेशान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया में सड़कों कि स्थिति अत्यंत दयनीय है ग्रामवासियो ने बताया कि बिछिया में चारो दिशाओ की सड़क कीचड़ सनी पड़ी है और गंदगी से भरपूर है,ग्रामवासियो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l पिछले काफी वर्षो से ग्रामीणों द्वारा उक्त सड़को के निर्माण के लिये आवाज उठाई जा रही है लेकिन आज तक शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है l जिसके चलते ओर चारो तरफ गंदगी फैली है जो कि स्वक्छ भारत मिशन योजना की खुले आम धज्जियां उड़ा रही है l स्थिति यह है कि अगर कोई ग्रामीण बीमार हो जाये तो समय मे अस्पताल नही पहुंच सकता और गंदगी के कारण बीमारिया फैल रही है, अतः ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे के निजनिवास ग्राम बिछिया में ही है इस समस्या से क्या निजात दिला पाएँगी।



