मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस समारोह की 75 वीं वर्षगांठ पूरे उमंग उत्साह के साथ मनाया गया । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्राचार्य डाक्टर आरती धुर्वे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे झण्डे को सलामी दी l तत्पाचात में तिरंगा यात्रा निकाली गई लगातार हो रही रिमझिम बारिश में छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ और भीगते हुए हाथों में तिरंगा झंडा फहराते हुए छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों, जय जवान जय किसान, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि न्यायधीश रमाकांत भारके रहे l श्री भारके ने विविध साक्षरता के संदर्भ में बहुत ही सार गर्वित व्याख्यान विधार्थियो को बताया l अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश व्यासी एवं उपाध्यक्ष अवधेश असाटी के द्वारा भी विविध साक्षरता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी l जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ एवं विधार्थियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे नागरिक के रूप में देश के प्रति क्या योगदान होना चाहिए इससे अवगत कराया l तत्पचात शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें देशभक्ति तरानो से ओतप्रोत गीतो से और संगीत से छात्र-छात्राओं ने देश के अमर शहीदों को याद किया । कार्यक्रम के अंत पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय प्रांगण मे न्यायधीश रमाकांत भारके, वन परीक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा , प्राचार्य डॉक्टर आरती धुर्वे, अधिवक्ता अटल बिहारी वाजपेई, अवधेश असाटी, जितेंद्र गौतम के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान न्यायधीश रमाकांत भारके , वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा , प्राचार्य डॉक्टर आरती धुर्वे, श्रीमती अभिलाषा चौरसिया, डॉक्टर आशीष पांडे, जयप्रकाश अवस्थी, श्रीमती दीपिका जैन, डॉक्टर नीमा सिंह, राजाराम सूर्यवंशी, डॉ जयश्री शुक्ला, सोनम साहू, डॉक्टर दिव्या शुक्ला, रहवर रजा मंसूरी आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अभिलाषा चौरसिया ने किया l प्राचार्य आरती धुर्वे ने अतिथियों आभार व्यक्त किया l

Related Articles

Back to top button