पर्यावरणमध्य प्रदेश

अवनी प्लांटेशन संस्था बम्होरी द्वारा 500 पौधों का किया रोपण

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । अवनी प्लांटेशन संस्था कस्बा बम्होरी द्वारा क्षेत्र में लगातार पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है! मई महीने से कार्यरत यह संस्था अब तक क्षेत्र में 500 से अधिक बिभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर चुकी है! संस्था द्वारा प्राथमिकता से उन जगहों में पौधारोपण किया गया था जो दीवारों अथवा बाउंड्रीवाल से सुरक्षित हैं जेसे तहसील प्रांगण, अस्पताल, प्रांगण पुलिस थाना, स्कूल, कॉलेज, प्रांगण मंदिर, श्मशान घाट इत्यादि जगहों में पौधारोपण के बाद रोड के दोनों तरफ के घरों और दुकानों के सामने अनुमती से पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी संस्था के ही द्वारा लगाए गए! जन सहयोग से यह पावन कार्य और भी तीव्रता से संपूर्ण हो रहा है! संस्था का लक्ष्य है इस मॉनसून में 1000 पौधे लगाना और उनकी रक्षा करना जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ सके और जल स्तर भी उन्नत हो! संस्था के सदस्यों में मुख्यरूप से शशांक खरे, विपिन सोनी, शशांक नेमा, संदीप भार्गव, यशवंत चौबे, बसंत रघुवंशी, गोपाल सिलावट, नीतेश दीक्षित,मनीष रघुवंशी, प्रिंस साहू, कृष्णा नेमा, दीपांशी खरे, प्रियांशी आचार्य, वरुण यादव, जुझार धाकड़, मयंक रूसिया द्वारा प्रकृति को हरा भरा रखने पौधरोपण का लगातार कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button