पर्यावरणमध्य प्रदेश

शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

सिलवानी । ग्राम उचेरा जमुनिया में शासकीय श्री कृष्ण गौशाला में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अयोजित कार्यक्रम पूर्व केबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत सम्मिलित हुए एवं गौशाला प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच संजय तुमराम, जनपद प्रतिनिधि रमन उइके, उपसरपंच छाया शर्मा, पंच गण शामिल हुए। शासकीय श्री कृष्ण गौशाला जमुनिया के संचालक महालक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष चन्दन प्रजापति एवं सचिव गीता विश्वकर्मा ने विधायक रामपाल सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ठा रामपाल सिंह ने सभी नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियो से कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी अपनी निर्णायक भूमिका निभाकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button