मध्य प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा ।
शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शासकीय हॉस्पिटल के सामने ब्लॉक कांप्लेक्स के तत्वाधान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बंटी अहिरवार ने हासिल किया उन्होंने अपनी सूझबूझ के साथ मटकी को फोड़ा । वही बच्चों की मटकी फोड़ प्रतियोगिता का प्रथम इनाम कृतिका तोमर को मिला उन्होंने भी अपनी नीचे रखी हुई मटकी को फोड़कर प्रथम इनाम प्राप्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button