मुस्लिम त्योहार कमेटी का गठन, इलियास ताज बने अध्यक्ष, वार्ड स्तर पर किया जाएगा आयोजन
सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे मनाने का लिया संकल्प
सिलवानी। नगर के एक मात्र सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को जोड़ने के उद्देश्य से मुस्लिम त्योहार कमेटी अब नए ढंग से व्यवस्थित होने वाली है। इस हेतु नगर के तारिक भाई के कारखाने में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुस्लिम त्योहार कमेटी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर मुस्लिम यूनियन सिलवानी के सक्रिय पदाधिकारी और समाजसेवी इलियास ताज को सर्व सम्मति से मुस्लिम त्योहार कमेटी सिलवानी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के अलावा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
नवनियुक्त मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष इलियास ताज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रति आस्था रखने वाले साफ छवि के युवाओं को आगामी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम त्योहार कमेटी के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में हर वार्ड में समिति के पदाधिकारियों के अलावा सभी समाज के पदाधिकारियों को इसमें अहम भूमिका दी जाएगी।
सर्व सहमति से उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीर उद्दीन (बड़े गुड्डू) एवं मोहम्मद रफीक दोनों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान 5 नंबर वार्ड के पार्षद शमीम काजी, लततु भाई, कदीर भाई, माजिद रामपुरी, नफीस भाई, शमाभाई, मोहम्मद सईद कुरैशी, कौशर खान, पूर्व पार्षद सगीर कुरैशी, राहिल खान, नासिर खान, अजीम अहमद, रकीब खान, उमेश मंसूरी, अकील खान, सऊद कुरैशी, वाजिद अली आदि शामिल रहे।



