उमरियापान में प्रखण्ड बजरंग दल की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान में स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यौहार मुहल्ला हनुमान मंदिर में जिला सहसंयोजक रोहित सोनी की प्रमुख उपास्थिती में बैठक सम्पन्न हुई l बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला सह संयोजक रोहित सोनी ने बजरंग दल की कार्यपद्धति व गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड ढीमरखेड़ा के अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं जिला सह गौरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल, रितेश त्रिपाठी ने बैठक में नवीन कार्यकारणी का गठन कर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वान व संगठन को मजबूत बनाने आव्हान किया l इस अवसर पर प्रखंड कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में प्रखंड संयोजक आशुतोष मिश्रा, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, रिसभ ब्यौहार, राकेश बर्मन, राघव शुक्ला, पंकज तिवारी, हर्ष द्विवेदी, अंकित बर्मन, मोहित सिंह, प्रचित ताम्रकार, उमाशंकर पटेल, पवन बर्मन, गौरव उपाध्याय, आदित्य गौतम, गजराज सिंह, अमन यादव, सोभित पांडे, राजन सिंह, मंजू सोनी, संजय बर्मन, बसंत बर्मन, अमन बर्मन, सत्यम चौरसिया, सौरभ बर्मन, दीपक उपस्थित थे।



