कृषिमध्य प्रदेश

मूंग तुलाई में हो रही शिथिलता को लेकर किसान संघ ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू

सिलवानी । बुधवार को भारतीय किसान संघ इकाई सिलवानी ने मूंग तुलाई में हो रही शिथिलता को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपा।
भारतीय किसान संघ ने सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा मूंग के तुलाई में बहुत विलंब से की जा रही है। जिससे किसानों को बहुत आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है!
किसानों का कहना है कि तूलाई केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना एवं अन्य व्यवस्थाएं की जाएं, प्रत्येक तुलाई केंद्र पर प्रतिदिन न्यूनतम 1000 किवंटल तुलाई की जा सकें इस प्रकार के मैसेज किसानों तक पहुंचाएं जाएं! तुलाई केंद्रों को ग्रामों की निकटता देखते हुए मैचिंग दृश्य की जाए, चुंहेटिया सरकारी वेयर हाउस खाली है अतः चिचोली सोसाइटी खरीदी चुंहेटिया सरकारी वेयर हाउस में की जाए, बीकलपुर क्षेत्र के लिए विकल्प में तो बीकलपुर केंद्र शुरू किया जाए, डीएपी यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था की जाए !
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र रावत ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्रसिंह, संदीप रघुवंशी, प्रियांशी कुशवाहा, महेंद्र रघुवंशी, नरेंद्र सिंह, महेश, गजेंद्र रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button