मध्य प्रदेश

दस दिवसीय गणेश उत्सव पर जगह जगह विराजे गणपति

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भारतीय संस्कृति में प्रथम पूज्य सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश का दस दिवसीय पावन पर्व प्रारंभ हो गया है। उमरियापान सहित ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पंडालों व घर-घर में विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर आरती, वंदना के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है। श्री गणेश उत्सव का उल्लास सनातनी हिंदू धर्मों में घरों से लेकर पंडालों तक नजर आया। जगह जगह प्रथम पूज्य की प्रतिमा विराजित की गई। 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक चलने वाले गणेश उत्सव पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। अमर ज्योति रामायण मंडल गणेश उत्सव समिति ग्राम पकरिया के मंदिर में विराजे गणपति उत्सव समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई। उमरियापान एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमाओं की खरीदी की और ढोल धमालों के साथ लेकर गए। ग्रामीण अंचलों से सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों ने प्रतिमाएं अपने- अपने गंतव्य स्थानों पर लेकर जाने के कारण सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रैक्टर ट्राली, आटो वाहन, हाथ ठेला, मोटर साइकिल, साइकिल, पैदल एवं सिर पर रख कर ले जाते दिखाई दिए। समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ढोल धमाकों के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के नारे लगाते दिखाई दिए। उमरियापान क्षेत्र में गणेश उत्सव में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई l ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिमाएं विधि विधान के साथ स्थापित की गई l अमर ज्योति रामायण मंडल गणेश उत्सव समिति पकरिया के सदस्य गणों में शिवचरण विश्वकर्मा, सत्यनारायण पटेल, मुकेश सेन, शरद पटेल, सुनील सेन राजेश पटेल, गुलशन पटेल, राजा विश्वकर्मा,, संतोष रजक, सोनू पटेल, अंकित झारिया, आशु झारिया ,अमित विश्वकर्मा, आशीष पटेल, असीम विश्वकर्मा, अरुण पटेल, बबलू पटेल, मोहित सेन, अभिषेक झारिया, कृष्ण कुमार पटेल अशोक पटेल, राहुल यादव, विनीत झारिया, उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button