मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने मूंग खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सलामतपुर तथा गढ़ी में बनाए गए मूंग खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मूंग खरीदी केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप मूंग खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार कुशवाह, प्रबंधक विपणन आशीष चौहान तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के आकाश दीप चौहान भी साथ थे।

Related Articles

Back to top button