मध्य प्रदेश
स्कूलों में दशहरा की 4 दिन दीपावली 6 अवकाश घोषित, आदेश जारी

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने अपने पत्र क्रमांक एफ 44 -04/ 2919/20.2 दिनांक 9 सितम्बर 2022 के मध्यप्रदेश के स्कूलों में दशहरा एवं दीपावली के अवकाश घोषित किये गए है।
दशहरा अवकाश 03 अक्टूबर 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक 4 (चार) दिन एवं दीपावली अवकाश 22 अक्टूबर 2022 से 27 अक्टूबर 2022 तक 6 (छै) दिन का रहेगा। इन अवकाशो का लाभ छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी मिलेगा।




