मध्य प्रदेश
तेंदोनी के पुल से नदी में गिरी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बरेली । रायसेन जिले के राजमार्ग 15 बरेली पिपरिया मार्ग पर मंगलवार को तेंदोनी नदी के पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में तेज बहाब होने से काफी दूर तक बह गई। गाड़ी में उस वक्त ड्राइवर अकेला था। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि ड्राइवर पिपरिया से सवारी छोड़कर वापिस बरेली आ रहा था।
बता दें कि तेंदोनी नदी के पुल पर आए हादसे दिन होते हैं। 31अगस्त 2020 को भी एक सचिव कार समेत बह गया था। आज यह घटना हो गई।



