पत्रकार बीमा योजना : बीमा की बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि पत्रकार मित्र नहीं भरेंगे, सरकार भरेगी : मुख्यमंत्री
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आभार व्यक्त किया
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बगैर किसी भेदभाव के पत्रकारों की स्थिति को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी कि कोविड के बाद पत्रकारों की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है अतः बीमा प्रीमियम पिछले साल के बराबर ली जाए और बीमा प्रीमियम जमा करने की तारीख 30 सितंबर तक की जाने का निवेदन किया था।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लिए गए निर्णय पर आभार व्यक्त करता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हमारे पत्रकार मित्र, समाज के महत्वपूर्ण अंग है। लोकतंत्र के आधार स्तंभ है। हमारी सरकार हमेशा पत्रकारों के साथ रही है। कोविड के पहले भी, कोविड के समय भी और कोविड के बाद भी!
आगे भी उनका जीवन सहजता और सरलता से चलता रहे और जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करते रहें इसका सदैव प्रयास रहेगा।अभी इस दौरान अनेकों स्थान पर मुझे कई पत्रकार मित्रों ने कहा, कोविड काल में बीमा की बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि सरकार ने भरी थी। अब वह प्रीमियम की राशि फिर बढ़ गई है। बढ़ी हुई राशि का व्यय सहन करने में कई तरह की परेशानियां रही है।
इसलिए हमने तय किया है गत वर्ष के भांति इस वर्ष भी बीमा की बढ़ी हुई प्रीमियम की तरह पत्रकार मित्र नहीं भरेंगे, सरकार भरेगी।
पत्रकार साथियों के मांग पर इसके फॉर्म भरने की तिथि को भी हमने 16 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। पत्रकार मित्रों को अनंत शुभकामनाएं।
शिवराज सिंह चौहान
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने समस्त पदाधिकारीयों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक पत्रकारों तक यह जानकारी पहुचे जिससे वह इस योजना का लाभ ले सके। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए सम्मान निधि, पत्रकारों के हित में बीमा योजना लागू की है।



