क्राइम
बीआरसीसी नरेश रघुवंशी को लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
विदिशा । बुधवार को विदिशा जिले के विकास खण्ड सिरोंज के बीआरसी कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए ।
बीआरसीसी नरेश रघुवंशी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी राकेश सोनी को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा।
जानकारी के अनुसार फरियादी रजेश शर्मा से बच्चों की फीस अनुदान दिलाने के लिये 25 हजार की राशि तय हुई थी जिसकी प्रथम किश्त 15 हजार रुपये आज दी गई थी।
घटना में लिप्त बीआरसीसी सहित कर्मचारी से डीएसपी खुर्चानिया
टीआई रीना, मयूरी गौर लोकायुक्त पुलिस कर रही पूछताछ। कार्यवाही जारी है।



