मध्य प्रदेश

एक हजार बच्चों को पिलाया शक्तिवर्धक दूध, मिशन मिल्क के तहत हुआ आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l प्रत्येक बच्चे का हक है कि उसे सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा युक्त पोषण मिले । बेसिक पोषण से प्राप्त ऊर्जा उसे शिक्षा के साथ साथ उसका सर्वांगीण विकास करती है। इसी विचारधारा से प्रभावित हो इस हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन गोसलपुर द्वारा पनागर के बिन्नी बाई जैन उच्च माध्यमिक कन्या शाला की लगभग एक हजार छात्राओं को सोमवार को शुद्ध दूध का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के यतेंद्र जैन,सिहोरा के अनिल जैन,सुनील डोरिया द्वारा किया गया।स्कूल के समस्त शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की।शाला के प्राचार्य ने फाउंडेशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button