क्राइम

51 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा, आरोपियों को भेजा जेल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल के घर हुई बड़ी चोरी का सोमवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा कर दिया है करीब 51 लाख रुपये की चोरी के इस मामले में दो दो पुरुष आरोपी सहित 2 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया ।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी एसपी अमृत मीणा और एसडीओपी रायसेन अदिति सक्सेना कोतवाली टीआई आशीष सपरे सहित एजे के डीएसपी रवि शर्मा वीके सेन सब इंस्पेक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों ने यशोदा आवास परिसर खरगावली सागर रोड़ पर रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल के भाई अनिल धाकड़ पिता रमेश के घर 27 जुलाई 2022 को बीती रात अज्ञात चोर गिरोह ने खिड़की और दरवाजे के रास्ते से प्रवेश कर धावा बोला था। यहां से नगदी 7 लाख रुपये सहित करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोना चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस चोरी के मामले के आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं ।कोतवाली पुलिस ने करीब साढे 9 लाख रुपये के सोना चांदी के जेवर बरामद होना बताया है । इसमे नकदी 7 लाख रुपये सहित लगभग 45 लाख रुपये कीमत के सोना चांदी के जेवरात चोरी गए थे। बाकी छह आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस बड़ी चोरी का खुलासा हो पाएगा। रायसेन शहर में घटित हुई चोरी की इस बड़ी वारदात के घटित हो जाने के बाद पुलिस ने इसे बड़ी चुनौती मानते हुए एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा के निर्देशन में कोतवाली टीआई आशीष सप्रे के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर सुराग लगाने में जुटी हुई थी। इसके बाद ही कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की।एएसपी मीणा ने बताया इस बड़ी चोरी में शामिल मास्टर माइंड बाबूलाल मोगिया है। जो बड़ी होशियारी से विदिशा सराफा बड़ा बाजार में चोरी के जेवरातों को सराफा बाजार के कारोबारियों को कम दामों में बेचकर नकदी रुपयों का बराबर बराबर हिस्सों में बंटवारा कर देता था।
टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों की रंग लाई मेहनत…
एएसपी अमृत मीणा, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल पुलिस अफसरों पुलिस कर्मियों की इस बड़ी चोरी की वारदात को पकड़ने में उनकी मेहनत आखिर रंग लाई है। इस पुलिस टीम में पुलिस उप निरीक्षक दीपक परमार, उप निरीक्षक राधेश्याम पटेल, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सेन, उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा सहायक उप निरीक्षक सतीश जालवान, सहायक उप निरीक्षक मुकेश चौरसिया, साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक श्यामसिंह राजपूत, आरक्षक संजीव धाकड़, साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार, महिला आरक्षक सुषमा सिंह आदि ने सुराग लगाने में भूमिका अदा की।

Related Articles

Back to top button