मध्य प्रदेश
छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह व मंत्रीमण्डल का गठन सम्पन्न
सिलवानी। सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में छात्र संसद के निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ और मंत्री मंडल का गठन किया गया!
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल (प्रान्त घोष प्रमुख) मुख्य वक्ता व राष्ट्रपति दोनों भूमिकाओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री रत्ना शुक्ला द्वारा की गई।
राष्ट्रपति की भूमिका का निर्वहन कर रहे आदरणीय सतीश अग्रवाल द्वारा निर्वाचित सांसदों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री के रूप में कक्षा एकादश की बहन शिवा राजपुरोहित ने शपथ ली व उप प्रधानमंत्री के रूप में बहन मानसी राय ने शपथ ली।
कुल 21 मंत्रालयों का गठन कर प्रभार दिए गए। कुल 42 सांसदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।





