मध्य प्रदेश

इंदिरा आवास कॉलोनी में शिविर लगकर हितग्राहियों को किया लाभान्वित

सिलवानी। बुधवार को सीएम जनसेवा अभियान में वार्ड नं 3 इंदिरा आवास कॉलोनी में हितग्राहियों को लाभान्वित करने किया शिविर का आयोजन गया।
जिसमे पीएम स्वनिधि 1, कर्मकार मंडल 1, संबल 2.0 योजना 12, उज्ज्वला योजना 2, वृद्धावस्था पेंशन 5 के आवेदन प्राप्त हुए। नगर परिषद सिलवानी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के वार्ड नं 3 में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का शिविर आयोजित किया एवं जन सहयोग से विशेष सफाई कार्य सम्पन्न किया गया, साथ ही मेन मार्केट में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिलवानी एवं निकाय के कर्मचारियों द्वारा दुकान दुकान जाकर स्वच्छता के प्रति आवश्यक निर्देश दिए । नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति रेशु विभोर नायक, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, पार्षद देवीसिंह शिविर के सेक्टर अधिकारी राकेश सोनोरिया, एवं ब्रजेश शर्मा, सीएमओ सुनील जैन, परिषद कर्मचारी धर्मेन्द्र गुप्ता, निखलेश राय, रामशंकर दीक्षित, दीपक साहू, देवेंद्र रघुवंशी, आरिफ खा, मुकेश नामदेव, संजीव कलोसिया, नफीश खान, जमील खान, अमित यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button