मध्य प्रदेश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बताई क्षेत्र की समस्याएं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जबलपुर से दतिया जाते समय कटनी रेलवे स्टेशन में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंटकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत कर ढीमरखेडा एवं बडवारा विकासखंड की प्रमुख समस्याएं से अवगत कराया। जिनके निराकरण करने का गृह मंत्री मिश्रा ने आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान जिल पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, नितिन पांडेय, अजय माली, हर्ष द्विवेदी, अखिलेश गोस्वामी, राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button