कृषिमध्य प्रदेश

किसान के ऊपर गिरा बिजली का तार, दो किसानों की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिवनी। सोमवार की शाम को सिवनी के बरघाट के ग्राम अमीनगंज निवासी 2 किसान के ऊपर बिजली का तार गिर गया जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बरघाट मुख्य मार्ग पर शाम को चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते आवाजाही यहां बंद हो गई। चक्काजाम शाम 5 बजे से 7 बजे तक लगा रहा। अधिकारियों की समझाईश के बाद आक्रोशित लोग माने और चक्काजाम हटाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बरघाट अंतर्गत बरघाट से 5 किलोमीटर दूर गांव अमीनगंज में निवासी 2 किसान खेत में काम कर रहे थे। तभी वहां से गुजरी एलटी लाइन बिजली का तार किसानों के ऊपर गिर गया। चालू बिजली के लाइन की चपेट में किसान आ गए जहां उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक किसानों के नाम सुरेश ब्रहमे व नरेंद्र सोनवाने बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 50 से 52 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं आक्रोशित लोगों ने सिवनी-बालाघाट मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया। बरघाट में आक्रोशित लोग मार्ग पर चक्काजाम लगा कर बैठ गए और कार्यवाही की मांग करने लगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरघाट विद्युत वितरण कंपनी के मनीष कुमार बकोड़े कनिष्ठ अभियंता बरघाट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button