मध्य प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती : रविवार को जयंती के उपलक्ष्य में गाजे-बाजे के बीच निकाली भव्य शोभायात्रा, बाल्मीकि समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रविवार को शुभ योग में महर्षि बाल्मीकि समाज महापंचायत रायसेन के बैनर तले महर्षि महर्षि बाल्मीकि की जयंती श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह पूर्वक मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी महर्षि बाल्मीकि की झांकी का चल समारोह और शोभायात्रा बैंड बाजों और ढोलनगाड़ों के बीच निकाला गया । जिसमें बाल्मीकि समाज की युवतियां और महिलाएं, युवक डीजे ढोल नगाड़ों की ताशों के बीच जमकर झूमे नाचे । रायसेन शहर के प्रमुख मार्गों से यह चल समारोह होता हुआ जो नगर के गवोईपुरा वार्ड नंबर 6 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुआ।
ये रहे शोभायात्रा में आकर्षण के केंद्र……
चल समारोह के आगे- आगे युवा, बच्चे भगवा झंडे लहरा रहे थे । वही बाल्मीकि समाज के बुजुर्ग सिर पर पगड़ी धारण किए हुए महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर चल रही थी युवतियां। सबसे पीछे महिलाएं उसके पीछे सुसज्जित के रथ में महर्षि ब बाल्मीकि महाराज चित्र की झांकी की सजावट की गई थी।

Related Articles

Back to top button