गो माता बचाओ अभियान को लेकर संकल्प यात्रा निकाली
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । गौ माता बचाओ महा अभियान शाहगंज जिला सीहोर से चल रहे विजय सिंह चौहान नर्मदा मैया की पूजन अर्चन कर गौमाता के साथ पांच लोगों ने नर्मदा मैया में संकल्प लिया था। प्रत्येक गौशाला ग्रामों में जाकर जन जागरूकता गौ बचाओ आंदोलन के सहयोगी बने, गौ सेवक राजेश चौहान पप्पू भैया भोपाल एवं मां नर्मदा समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में चल रहा गौ बचाओ आंदोलन हमारा एवं जिला सीहोर वालों का एक ही लक्ष्य है उन्होंने सभी लोगों से निवेदन करते हैं इस गौ बचाओ आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का कष्ट करें इस पुनीत कार्य में श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर अखिलेश आनंद स्वामी जी गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल होंगे । कोलुआ घाट से महाराज जी गौ बचाओ आंदोलन में शामिल होंगे एवं और भी संत शामिल हो सकते हैं मां नर्मदा समाज सेवी संस्था के सभी साथियों से निवेदन है इस पुनीत कार्य में पहुंचने की कृपा करें।
गौ रक्षार्थ पदयात्रा 9 अक्टूबर शाहगंज से प्रारम्भ होकर बरेली छीन्द धाम में 18 अक्टूबर को समापन एवं यात्रा का विराम होगा!



