चोरी की घटना : खंडेरा के छौले वाली मैया मंदिर में चोरी… ग्रामीणों ने पुलिस चोरों को पकड़े वरना करेंगे आंदोलन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। खंडेरा के ग्रामीणजनों ने पहले पुलिस अधीक्षक और अब कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन। खंडेरा स्थित प्रसिद्घ देवी मंदिर में चोरी की घटना में शामिल आरोपियों के वीडियो फुटेज मिल जाने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर के नाम नाराजगी भरा शिकायती आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि दशहरे के बाद ही खंडेरा स्थित छौले वाली देवी मंदिर की दान पेटी काटकर, चोर दान की राशि चोरी कर ले गए।
इस घटना के बाद लगभग 30 दिन बीत जाने के बाद भी चोर पकड़े नहीं गए हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है । उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही चोर नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण आंदोलन शुरु कर देंगे । इस दौरान राजकुमार दुबे, गोविंद सिंह , प्रकाश, गोविंद वैष्णव ,बालाराम, अजबसिंह लोधी, रतनसिंह , रामकृष्ण पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।



