मध्य प्रदेश

गोवंश की उपेक्षा से बढ़ रही है अशांति : धर्माधिकारी राजेंद्रप्रसाद

थाना प्रभारी ने दिलाया नशा मुक्ति एवं हेलमेट पहनने का संकल्प
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उदयपुरा ।
श्रीराम चरित मानस विद्यापीठ के तत्वाधान में गौ नवरात्र पर्व पर क्षेत्र में चल रही गौ जागरण यात्रा तृतीय दिवस, एनएच 12 स्थित ग्राम नूरनगर पहुंची, जहां पर गौ माता की पूजन के साथ गाय के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पक्ष पर संवाद आयोजित हुआ। जिसमें धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री द्वारा बताया कि सात्विकता से विचलित मन वाले लोग गौ सेवा से दूर हो रहे हैं, जिससे गोवंश की भारी उपेक्षा होती जा रही है परिणामता क्षेत्र में दु:ख, दरिद्र का विस्तार हो रहा है, लोगों में हिंसा, क्रोध, लोभ तथा विलासिता बढ़ रही है यही कारण है कि सर्वत्र अशांति भी व्याप्त होने लगी है, गाय की सुरक्षा के लिए हमें उपाय सोचना है, उदयपुरा थाना प्रभारी एमएल भाटी द्वारा सड़क दुर्घटना सुरक्षा हेतु हेलमेट एवं नशा मुक्ति का संकल्प उपस्थित जनों को दिलवाया । इसके साथ ग्राम वासियों से अपील की कि वह सड़क पर अपनी गायों को ना छोड़े यात्रा संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुरनारायण रघुवंशी ने बताया कि यात्रा में युवा जन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुदामा शास्त्री एवं अंशुल दुबे, कैलाश धाकड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए गौ पूजन एवं मंगल दिव्य आरती में जनपद सदस्य यशपाल सिंह, रामनाथ रघुवंशी, केएन दुबे, राघवेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश शर्मा, जालमसिंह राजपूत, प्रीतम पटेल, मुन्ना लोधी, फूलसिंह धाकड़, अतुल राजपूत, ओपी राजपूत, प्रेमनारायण शास्त्री, योगेश पांडे, विनोद स्थापक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button